खास रिपोर्ट
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 80वीं जयंती,कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की श्रद्धांजलि अर्पित !

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। वीर भूमि पर राहुल गांधी ने की श्रद्धांजलि अर्पित
इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी नमनेत्रों से याद किया। खरगे ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ” आज देश सद्भावना दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया। ”