पंजाब के खरौनी और शंभू बॉर्डर पर MSP फसलों पर एमएसपी की मांगों को लेकर किसान आंदोलन का एक साल पूरा किसान संगठन आज करेंगे महापंचायत !

पंजाब के खरौनी और शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को आज 1 साल पूरे हो गए। किसान फसलों पर एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर 1 साल से खरौनी और शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं।
किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने पिछले साल फरवरी में ‘दिल्ली चलो’ की तर्ज पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। कई बार किसानों ने दिल्ली कूच की कोशिश की लेकिन उन्हें हरियाणा बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। आंदोलन के 1 साल पूरा होने पर आज किसान संगठन खरौनी बॉर्डर पर महापंचायत करेंगे।
एसकेएम ने केंद्र सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने के लिए 12 फरवरी को चंडीगढ़ में दोनों संगठनों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।
उधर, एसकेएम (गैर-राजनीतिक) के किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल 76 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार किसानों की पूरी मांगें नहीं मान लेती वह अपना भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।