नफे सिंह राठी की हत्या के लिए खट्टर सरकार जिम्मेदार अभय चौटाला ने लगाया आरोप की सीबीआई जांच की मांग !

हरियाणा के झज्जर जिले में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की अज्ञात हमलावरों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दी। पूर्व विधायक राठी एक एसयूवी में जा रहे थे, इसी दौरान झज्जर के बहादुरगढ़ शहर में कार सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया।
इनेलो नेता अभय चौटाला ने बताया कि राठी की झज्जर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने सरकार पर राठी की जान को खतरा होने के बावजूद सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहने का आरोप लगाया और राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
हरियाणा में आज इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूना।#Hariyana #INLD pic.twitter.com/AUwNOmlWie
— News Network 24×7 (@24x7_network) February 25, 2024
इनेलो नेता अभय चौटाला ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के लिए राज्य की खट्टर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इसकी सीआईबी जांच होनी चाहिए। पार्टी इस पर लड़ेगी और सरकार को इसकी सीबीआई जांच कराने के लिए मजबूर करेगी।