दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सीलमपुर से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने किया शंखनाद बोले ये विचारधारा की लड़ाई है।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी पहली चुनावी रैली सीलमपुर विधानसभा में की। इसके लिए पार्टी ने खास तैयारियां की गई। इसे ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ नाम दिया गया। यह दिल्ली में राहुल गांधी की पहली रैली है। राहुल गांधी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी का काम एक-दूसरे से लड़ना है। उन्होंने कहा कि भारत में विचारधाराओं की लड़ाई जारी है।
उन्होंने कहा कि हमारे लिए सभी समान हैं, सभी धर्म, सभी जाती के लोग एक बराबर हैं। मुहब्बत हिंसा को हरा देगी। हम हर भारतीय के लिए लड़ेंगे। राहुल ने कहा कि मेरे लिए भारत का मतलब है लोगों के बीच नफरत न हो और गरीबों के बड़े सपने हों। प्रधानमंत्री मोदी और अरविंद केजरीवाल ने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा करने में विफल रहे; भारत में गरीब और गरीब होते जा रहे हैं, अमीर और अमीर होते जा रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान सबका है, सिर्फ अरबपतियों का नहीं है। संविधान को बचाना जरूरी है। इसकी रक्षा हमने की है। नरेंद्र मोदी 400 पार की बात कर रहे थे। चुनाव के बाद मोदी को भी संविधान को सिर माथे पर लगाना पड़ा। संदेश साफ है कि संविधान पर आक्रमण नहीं चलेगा। शीला दीक्षित ने जो काम किया था वो सबके सामने है। ऐसा काम सिर्फ कांग्रेस कर सकती है। इसलिए आप मंहगाई और भ्रष्टाचार को देखते हुए दिल्ली में कांग्रेस को जीताइए और कांग्रेस की सरकार बनवाइए।