झारखण्ड
झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का आज फ्लोर टेस्ट !

झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट आज होगा। इसके पहले झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य विधानसभा को संबोधित किया।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपना मत प्रस्तुत करने के लिए झारखंड विधानसभा लाया गया। साथ ही JMM विधायकों को हैदराबाद से रांची लाया जा रह है ,हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद वे 2 फरवरी को चंपई सोरेन सीएम बने थे।