बिहार

गिरिराज सिंह कपड़ा नहीं लफड़ा मंत्री, बिहार में एक भी नहीं लगवा पाए टेक्सटाइल पार्क-राजद सांसद संजय यादव

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा के बाद से उनके कई बयान को लेकर सूबे की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। विपक्ष के कई नेताओं ने गिरिराज सिंह के हिन्दु स्वाभिमान यात्रा पर जमकर हमला बोला है। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद संजय यादव ने गिरिराज सिंह के थप्पड़ मारने वाले बयान को लेकर जमकर हमला बोला है।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि गिरिराज सिंह किस विभाग के मंत्री है बिहार में कोई नहीं जानता? वैसे जानकारी के लिए बता दूँ वो भारत सरकार में कपड़ा मंत्री है।

 

केंद्र सरकार ने देश भर में 7 पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी है लेकिन गिरिराज सिंह बिहार में कोई टेक्सटाइल पार्क नहीं लगवा पाए। वैसे मोदी जी ने उन्हें कपड़ा नहीं लफड़ा मंत्री बना रखा है। संजय यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह के मन का पेंडुलम बकवाद और बकवास, बकबक और बड़बड़, बेकारी और बर्बादी तथा हिंदू और मुसलमान के बीच घूमता रहता है। वो कभी शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी और बेरोज़गारी की बात नहीं करते।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार का एक मंत्री खुलेआम देश वासियों को थप्पड़ मारने की बात कर रहा है? अरे भाई मुसलमान तो केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान और आंध्रप्रदेश के राज्यपाल जनाब अब्दुल नज़ीर साहब है। क्या उन्हें भी गिरिराज थप्पड़ मारेंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×