केरल
केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से भीषण तबाही, अब तक 24 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग मलबे में दबे !

केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद दिन है। वायनाड में एक के बाद एक त्रासदी हो रही है। आज सुबह हमने यह दुखद समाचार सुना। मैंने राहुल गांधी को सूचित किया, उन्होंने तुरंत जिला कलेक्टर को फोन किया और मुख्यमंत्री को फोन किया। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की। राजनाथ सिंह ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यह एकजुटता का समय है, हमें मिलकर काम करना होगा ताकि अधिकतम लोगों का जीवन सुरक्षित रहे। हम (वायनाड) जाने की योजना बना रहे हैं।”
केरल के वायनाड में बारिश के बाद भूस्खलन से भीषण तबाही मिची है। लैंडस्लाइड में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में दबे 100 से ज्यादा लोग दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।