किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानो के अस्थायी टेंट और बसेरों पर चला बुलडोजर !

किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा बनाए गए अस्थायी बसेरों को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया, जहां किसान विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर से भी किसानों को हटाया जा रहा है।
किसानो की मांगो के विरोध में भाजपा और आप आये एक साथ जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर और अभिमन्यु कोहाड़ के साथ-साथ सभी किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया !
शम्भू बॉर्डर पर हलचल तेज़ रात को करवाए जा सकते हैं बॉर्डर खाली pic.twitter.com/fIUtepCawX— News Network 24×7 (@24x7_network) March 19, 2025
पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई पर पटियाला के SSP नानक सिंह ने कहा, “किसान लंबे समय से शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें उचित चेतावनी देने के बाद इलाके को खाली करा दिया। कुछ लोगों ने घर जाने की इच्छा जताई। इसलिए उन्हें बस में बैठाकर घर भेज दिया गया।
इसके अलावा, यहां के ढांचे और वाहनों को हटाया जा रहा है। पूरी सड़क को साफ कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस भी अपनी कार्रवाई शुरू करेगी। जैसे ही उनकी तरफ से रास्ता खुलेगा, हाईवे पर आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी। हमें किसी भी तरह का बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि कोई विरोध नहीं हुआ। किसानों ने अच्छा सहयोग किया और वे खुद ही बसों में बैठ गए।”