राष्ट्रीय
कांग्रेस अमेरिका से निर्वासित भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ आज देश भर में प्रदर्शन करेगी !

कांग्रेस ने अमेरिका से निर्वासित भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ आज देश भर में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा हमारे नागरिकों के साथ किए गए भयानक दुर्व्यवहार को लेकर पूरे देश में शर्म और गुस्सा है।
7 फरवरी को, सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य की राजधानियों और जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम अपने नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार और इस मुद्दे पर सरकार के कमजोर रुख का कड़ा विरोध करते हैं।