कर्नाटक

कर्नाटक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए परिवहन कर्मचारी, सार्वजनिक बस सेवाएं ठप, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें !

कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य के स्वामित्व वाले परिवहन निगमों के कर्मचारी संघ ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिसका सुबह से असर देखने को मिल रहा है। लोगों को कहीं आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते राज्य के विभिन्न जिलों में सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह ठप है।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) और उत्तर पश्चिम कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) की बसें आज सड़कों पर नहीं उतरीं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धारावाड़, हुबली, गडग और मांड्या समेत राज्य के अधिकतर इलाकों में हड़ताल का असर है।

हुबली में एनडब्ल्यूकेएसआरटीसी की प्रबंध निदेशक एम. प्रियंगा ने कहा कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×